झारखंड की संस्कृति और आंदोलन पर प्रदीप बलमुचू की पुस्तक, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को की भेंट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से शुक्रवार, 20 जून 2025 को उनके आवासीय कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने मुलाकात की। इस दौरान बलमुचू ने अपनी पुस्तक ‘झारखंड: एक सिंहावलोकन’ मंत्री को भेंट की।

बलमुचू ने बताया कि यह पुस्तक झारखंड के गठन, झारखंड आंदोलन, राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक संपदा, वन-पर्यावरण संरक्षण, औद्योगिक विकास के सामाजिक प्रभाव, और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर केंद्रित है। पुस्तक में झारखंड के निर्माण से लेकर अब तक की ऐतिहासिक और सामाजिक यात्रा का विस्तृत वर्णन किया गया है।

Share This Article