Homeझारखंडरांची में एक दर्जन से अधिक घटनाओं का खुलासा, 30 ग्राम सोना...

रांची में एक दर्जन से अधिक घटनाओं का खुलासा, 30 ग्राम सोना बरामद

Published on

spot_img

Jharkhand News: रांची शहर में लगातार हो रही चेन छिनतई की घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को सफलता मिली है। DIG सह SSP चंदन सिन्हा के निर्देश पर एक स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए चेन छीनने वाले अपराधी अजहरुद्दीन अंसारी और उसके द्वारा चुराए गए सोने को खरीदने वाले सुनार पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से करीब 30.08 ग्राम सोने के आभूषण और नकद पैसे भी बरामद हुए हैं।

कैसे पकड़ा गया अपराधी?

SSP ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ये मामला 11 सितंबर 2025 को चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर के पास सामने आया। एक बाइक सवार बदमाश ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली थी।

पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी सहायता व CCTV फुटेज की मदद से अपराधी की पहचान कर ली। इसके बाद, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक के साथ असरुद्दीन को धर दबोचा गया।

12-14 चोरी का कबूलनामा

पूछताछ के दौरान असरुद्दीन ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसने रांची के अलग-अलग इलाकों में 12 से 14 चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया है।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कडरू फुल टोली स्थित महामाया ज्वेलर्स के मालिक पप्पू कुमार को भी गिरफ्तार किया। पप्पू सोनार चुराए गए सोने को खरीदकर पिघला देता था।

क्या बरामद हुआ?

पुलिस ने पप्पू की दुकान से 11 सितंबर को चुराई गई सोने की चेन सहित गला कर बनाए गए अन्य सोने के आभूषण बरामद किए। इनका कुल वजन लगभग 30.08 ग्राम है।

SSP ने कहा कि ये कार्रवाई चेन छिनतई के अपराधियों को सबक सिखाने के लिए की गई है। अब आगे की जांच चल रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा सके।

शहर में सुरक्षा बढ़ेगी?

रांची में महिलाओं के साथ हो रही ये घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई थीं। SSP चंदन सिन्हा ने लोगों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

CCTV कवरेज बढ़ाने और पेट्रोलिंग सख्त करने का ऐलान भी किया। उम्मीद है कि ऐसी कार्रवाइयों से अपराध पर अंकुश लगेगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...