CM हेमंत सोरेन ने ‘रन फॉर झारखंड’ को दिखाई हरी झंडी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand 25th Foundation Day: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस का जश्न शुरू! मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बापू वाटिका से ‘रन फॉर झारखंड’ दौड़ को रवाना कर राज्य की रजत जयंती और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रमों की शुरुआत की। CM ने कहा, “यह वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है।”

मंत्री-विधायक भी हुए शामिल

दौड़ मोरहाबादी से सैनिक मार्केट तक चली। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत हजारों नागरिक, छात्र-खिलाड़ी दौड़े। 15 नवंबर को मोरहाबादी में भव्य समारोह!

12 नवंबर: स्ट्रीट डांस से गूंजेगा रांची

शाम 3 से 5 बजे तक करमटोली, फिरयालाल, बिरसा चौक, धुर्वा, एयरपोर्ट, मोरहाबादी समेत 11 जगहों पर पारंपरिक नृत्य का धमाल!

13-15 नवंबर: साइकिल रैली ‘नो योर टूरिस्ट प्लेस’

मोरहाबादी से लतरातु डैम, फिर खूंटी होते हुए 15 को उलिहातू (बिरसा जन्मस्थली) तक। श्रद्धांजलि के साथ समापन!

14 नवंबर: वॉल पेंटिंग से सजेगा शहर

रांची नगर निगम की थीम आधारित 14 दीवारों पर कला का जादू!

15-16 नवंबर: मुख्य समारोह@मोरहाबादी

सांस्कृतिक शो, प्रदर्शनियां, सम्मान समारोह। 16 को जेल चौक से करमटोली होते हुए मोरहाबादी तक भव्य जतरा!

Share This Article