Bible Book Fair held in Ranchi: GEL चर्च के HRDC सभागार में इस साल भी बाइबल पुस्तक मेले (Bible Book Fair) का आयोजन किया गया। मेले में काफी संख्या में लोग पहुंचे और अलग-अलग तरह की किताबें खरीदीं।
यहां लगभग 2000 से अधिक बाइबल और आध्यात्मिक पुस्तकें रखी गई हैं। ये सभी किताबें देश के प्रमुख प्रकाशकों से लाई गई हैं। इनमें कई दुर्लभ और पुराने बाइबल संस्करण भी शामिल हैं।
मेले में किताबों की कीमत 50 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक रखी गई है ताकि हर वर्ग के लोग आसानी से खरीद सकें।
10 से 50 प्रतिशत तक की छूट, बढ़ रही है बाइबल पढ़ने वालों की संख्या
ग्राहकों को 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इस वजह से लोग काफी उत्साह के साथ किताबें खरीद रहे हैं। वर्ड ऑफ क्राइस्ट (Word of Christ) के जैसुआ ने बताया कि वे पिछले 15 सालों से रांची में इस तरह का बाइबल मेला लगाते आ रहे हैं।
उनका कहना है कि पहले की तुलना में अब बाइबल पढ़ने वालों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि रांची में सबसे ज्यादा पुस्तक प्रेमी हैं और यहां लोग आत्मिक और ज्ञान से जुड़ी किताबें पढ़ना पसंद करते हैं।
अध्ययन बाइबल से लेकर 2026 कैलेंडर तक सब उपलब्ध
मेले में बाइबल के अलावा अध्ययन बाइबल, थियोलॉजी से जुड़ी किताबें, आत्मिक पुस्तकें, जीवन शिक्षा देने वाली किताबें, Daily Meditation, 2026 का कैलेंडर, डायरी और बुकमार्क भी मिल रहे हैं।
कांके की बंसती कोनगाड़ी ने बताया कि वो पहली बार मेले में आई हैं और यहां से बाइबल ज्ञान टीका, पवित्र बाइबल सहित तीन किताबें खरीदी हैं। वहीं आईटीआई के माइकल डुंगडुंग ने कहा कि वे हर साल इस मेले से आत्मिक ज्ञान की किताबें लेते हैं।
इस तरह मेले में हर उम्र के लोगों ने अपनी पसंद की किताबें खरीदीं और आयोजन को सफल बनाया।




