जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

News Update
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके फायदे आयुर्वेद में सालों से बताए जाते रहे हैं। खासतौर पर शारीरिक और मानसिक कमजोरी को दूर करने में छुहारे का इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में इसकी तासीर गर्म होने की वजह से इसका सेवन और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

छुहारा शरीर को अंदर से गर्म रखता है और कमजोरी, थकान, पाचन जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

हालांकि बाजार में दो तरह के छुहारे मिलते हैं, एक काले रंग के और दूसरे हल्के पीले रंग के। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर सवाल रहता है कि आखिर इनमें फर्क क्या है और कौन सा छुहारा सेहत के लिए बेहतर है।

काले छुहारे को बताया असली पावरहाउस

know-which-date-is-more-beneficial-for-health

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ रॉबिन शर्मा (Dr Robin Sharma) के मुताबिक, असली पावरहाउस काले रंग के छुहारे होते हैं। जब खजूर पेड़ पर पूरी तरह नेचुरल तरीके से पक जाता है, तो उसका रंग गहरा काला हो जाता है और वही काले छुहारे कहलाते हैं।

इनमें Iron, calcium, zinc और दूसरे जरूरी मिनरल्स प्राकृतिक रूप से ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। यही वजह है कि शारीरिक कमजोरी, खून की कमी या हड्डियों की मजबूती के लिए काले छुहारे को ज्यादा असरदार माना जाता है।

पीला छुहारा दिखने में अच्छा, लेकिन ताकत में पीछे

know-which-date-is-more-beneficial-for-health

डॉ शर्मा बताते हैं कि पीला छुहारा देखने में भले ही ज्यादा साफ-सुथरा और आकर्षक लगता है, लेकिन पोषण के मामले में यह काले छुहारे से कमजोर होता है।

असल में पीले छुहारे इसलिए हल्के रंग के होते हैं क्योंकि इन्हें पूरी तरह पकने से पहले ही तोड़ लिया जाता है। कई बार इन्हें गर्म पानी या चाशनी मिले पानी में उबालकर खाने लायक बनाया जाता है।

डॉक्टर के मुताबिक, कुछ मामलों में इनके ऊपर पॉलिश या Acid Wash किए जाने की भी बातें सामने आती हैं, ताकि ये ज्यादा चमकदार दिखें, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं होती।

छुहारा खाने का सही तरीका क्या है?

छुहारे को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए रात में छुहारे को पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट सेवन करें।

अगर ज्यादा फायदा लेना चाहते हैं तो छुहारे को दूध में उबालकर भी खा सकते हैं। इससे दूध और छुहारे दोनों के पोषक तत्व मिलकर शरीर को ज्यादा ताकत देते हैं।

Share This Article