Latest Newsझारखंडझारखंड में गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत

झारखंड में गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Big Relief for Patients Suffering from Serious Illness in Jharkhand : झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के 15 जिलों को कुल 35 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि आवंटित की है।

यह फंड गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के इलाज और जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं (Health Facilities) को मजबूत करने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

गिरिडीह, धनबाद, बोकारो समेत कई जिलों को मिला फंड

वर्तमान चरण में गिरिडीह जिले को 2 करोड़ रुपये, धनबाद को 3 करोड़ रुपये और बोकारो को 2 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।

देवघर को 3 करोड़ रुपये, गोड्डा को 2 करोड़ रुपये और पाकुड़ को 3 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साहिबगंज और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) को 2-2 करोड़ रुपये मिले हैं।

रांची को 3 करोड़, जामताड़ा को सबसे ज्यादा राशि

राजधानी रांची को 3 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। वहीं गुमला और सिमडेगा को 1-1 करोड़ रुपये दिए गए हैं। जामताड़ा जिले को सबसे अधिक 4 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि मिली है।

इसके अलावा पलामू और हजारीबाग को 2-2 करोड़ रुपये तथा गढ़वा को 3 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

सिविल सर्जन के माध्यम से होगा खर्च

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह राशि जिलों में सिविल सर्जन के माध्यम से खर्च की जाएगी। फंड का उपयोग केवल मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना (Disease Treatment Plan) के तहत पात्र मरीजों के इलाज पर ही किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि इस आवंटन से जिलों में इलाज की व्यवस्था और मजबूत होगी और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...