जानलेवा कफ सिरप मामले की जांच रांची तक पहुंची

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Deadly Cough Syrup Case : उत्तर प्रदेश में सामने आए जानलेवा कफ सिरप प्रकरण की जांच अब Ranchi Police भी करेगी।

इस गंभीर मामले को लेकर रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है, ताकि रांची से जुड़े सभी कड़ियों की गहन पड़ताल की जा सके।

सिटी DSP के नेतृत्व में बनी SIT

गठित SIT में सिटी DSP संजीव बेसरा के साथ इंस्पेक्टर आदिकांत महतो समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।

SSP ने टीम को स्पष्ट निर्देश दिया है कि तुपुदाना स्थित शैली ट्रेडर्स (Shelly Traders) के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जाए और उसके संचालक पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

जब्त कफ सिरप की FIR की होगी समीक्षा

SSP ने SIT को यह भी निर्देश दिया है कि रांची के विभिन्न थानों में कफ सिरप जब्त होने के बाद दर्ज की गई प्राथमिकी का अवलोकन किया जाए। इसके साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

चान्हो में पहले भी पकड़ा गया था कफ सिरप

उल्लेखनीय है कि 2 नवंबर को रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में UP क्राइम ब्रांच की सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने एक ट्रक कफ सिरप के साथ चालक को गिरफ्तार किया था।

जांच में यह भी सामने आया था कि शैली ट्रेडर्स कफ सिरप की सप्लाई करता है, जिसके बाद रांची पुलिस की भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।

नेटवर्क तोड़ने पर फोकस

पुलिस सूत्रों के अनुसार SIT का मुख्य उद्देश्य कफ सिरप के अवैध नेटवर्क को पूरी तरह उजागर करना और इसकी सप्लाई चेन को तोड़ना है। इस कार्रवाई से नशीले कफ सिरप के कारोबार पर बड़ी चोट पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article