Latest Newsझारखंडरामगढ़ पावर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान 12 मजदूर घायल

रामगढ़ पावर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान 12 मजदूर घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Major accident at Ramgarh Power Plant: रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित PVUNL के निर्माणाधीन पावर प्लांट में शनिवार को काम के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया।

इस दुर्घटना में करीब 12 मजदूर घायल हो गए। घायलों में 9 मजदूर RPP Infrastructure Company के बताए जा रहे हैं, जबकि 3 मजदूर बीएचईएल कंपनी से जुड़े हैं।

सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत PTPS अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट की यूनिट नंबर 1 और 2 के बीच आरपीपी कंपनी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान यूनिट 2 के एसीसी डक्ट के एंड प्लेट सील में अचानक तकनीकी खराबी आ गई।

खराबी के कारण End Plate Seal टूट गया, जिससे पाइपलाइन का ढक्कन खुल गया। इसकी चपेट में आकर वहां काम कर रहे 12 मजदूर घायल हो गए।

मौके पर मचा अफरा-तफरी

दुर्घटना होते ही निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

साथी मजदूरों और अधिकारियों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से सभी मजदूरों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने लिया हाल-चाल

सूचना मिलते ही PVUNL के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। अधिकारियों ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

साथ ही बताया गया कि इस घटना की जांच और निरीक्षण का काम बीएचईएल की ओर से किया जा रहा है।

जांच के आदेश

अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए एक तकनीकी टीम गठित की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

spot_img

Latest articles

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

एनकाउंटर पर हाईकोर्ट सख्त, पुलिस को दी कड़ी चेतावनी

High Court Strict on Encounter: Allahabad High Court ने उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर की...

बेंगलुरु में उद्योगपति की मौत से मचा हड़कंप, जांच के कई पहलू खुले

Industrialist Dies in Bengaluru: बेंगलुरु से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है।...

केरल में वर्षों बाद लौटा कुंभ मेला, दक्षिण गंगा के तट पर उमड़ी आस्था

Kumbh Mela returns to Kerala : उत्तर और मध्य भारत के कुंभ मेलों से...

खबरें और भी हैं...