दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है, लेकिन पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया।

Plotsai गांव में रहने वाले रवि सांडिल उर्फ चांडी और JoJo नामक युवक आपस में अच्छे दोस्त थे। दोनों अक्सर एक ही घर में सोते थे। कुछ महीने पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन इसके बावजूद संपर्क बना रहा।

गुरुवार रात की घटना

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात दोनों उसी घर में सोने पहुंचे, जहां वे पहले भी रुकते थे। इसी दौरान जोजो ने पहले रवि को शराब पिलाई।

शराब के नशे में होने के बाद जोजो ने मन में पाली पुरानी रंजिश के कारण पत्थर से कुचलकर रवि की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने की तलाश

शुक्रवार को जब रवि अपने घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने पहले उसकी खोजबीन शुरू की और साथ ही थाना को सूचना दी।

देर रात परिजन प्लॉटसाई के उस घर में पहुंचे, जहां रवि अक्सर सोया करता था। वहां घर की छत पर रवि का खून से लथपथ शव मिला।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित परिवार की शिकायत पर FIR दर्ज की गई। इसके बाद छापेमारी कर आरोपी JoJo को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने किया जुर्म कबूल

पुलिस पूछताछ में जोजो ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते ही उसने इस वारदात को अंजाम दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

गांव में मातम का माहौल

इस घटना के बाद गांव में शोक और डर का माहौल है। लोग हैरान हैं कि एक दोस्त ही दोस्त का हत्यारा बन गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।