एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अस्पताल टोली और कटहर टोली में मांगा समर्थन

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुंडू : बुंडू नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है। अध्यक्ष पद के एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अपने चुनाव चिन्ह टॉर्च छाप के समर्थन में नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में उन्होंने अस्पताल टोली और कटहर टोली पहुंचकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।जनसंपर्क के दौरान राजेश उरांव ने स्थानीय निवासियों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का निरंतर मिल रहा स्नेह और समर्थन उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरित कर रहा है। इस मौके पर एनडीए समर्थित कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई। उपस्थित नेताओं ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर एनडीए प्रत्याशी को व्यापक समर्थन मिल रहा है। राजेश उरांव ने कहा कि बुंडू वासियों से मिल रहा असीम स्नेह और विश्वास मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। आप सभी का अटूट समर्थन ही मेरी कार्य-ऊर्जा का स्रोत है। आपके आशीर्वाद से ही नगर पंचायत क्षेत्र में समग्र विकास का संकल्प साकार होगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण वातावरण देखा गया और समर्थकों में खासा जोश नजर आया।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।