रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में वे किशोरगंज के राजहाता क्षेत्र पहुंचे और रौशनी खलखो को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

यहां सभी माताओं-बहनों ने रोशनी को भरपूर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो, मंडल भाजपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, संजय जायसवाल, दीनदयाल बरनवाल, राजू सिंह, ओम प्रकाश, राजकुमार जायसवाल, नीरज चौधरी और महिमा कुमारी मौजूद रहे।





