Latest Newsझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला विदेशी विश्वविद्यालयों के विद्वानों का प्रतिनिधिमंडल, विजन...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला विदेशी विश्वविद्यालयों के विद्वानों का प्रतिनिधिमंडल, विजन को सराहा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Delegation of Foreign Universities Meets Hemant Soren: मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से डॉ. रेजिना हांसदा (lecturer in development and justice, University of Edinburgh, UK), डॉ. रिचर्ड टोप्पो (Masters, Oxford University, PHD, International institute of social studies), सुश्री माधुरी खलखो (Pursuing PhD, School of Oriental and African studies, UK), सुश्री रूबी हेंब्रम (Pursuing PhD, London School of Economics, UK) तथा सुश्री नोलीना मिंज (Masters, University of St. Andrews, UK) ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच एवं शिक्षा के प्रति दृढ़ विजन के फलस्वरूप राज्य के मेधावी बच्चे विदेशों में झारखंड का परचम लहरा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के दौरान मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा परदेशीय छात्रवृत्ति योजना (Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship Scheme) के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे राज्य के मेधावी छात्रों से मुलाकात एक सराहनीय पहल साबित हुई, जिससे राज्य के बच्चों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि 2050 तक इस योजना के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चे विदेश में उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान प्राप्त करें तथा राज्य का मान-सम्मान बढ़ाएं।

उन्होंने गुरुजी के सपनों को साकार करने के लिए राज्य के आदिवासी बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने एवं PHD तथा रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की अपील की।

मौके पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के बाद आज प्रदेश के आदिवासी छात्र Oxford University में पढ़ाई कर रहे हैं।

हमारी सोच है कि झारखंड के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना। वर्तमान में प्रतिवर्ष 25 छात्र मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा परदेशीय छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा रहे हैं।

आने वाले दिनों में लाभुक छात्रों की संख्या में वृद्धि के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी स्कॉलर्स को शुभकामनाएं दीं तथा उनका आभार व्यक्त किया।

spot_img

Latest articles

2030 तक झारखंड को रेबीज मुक्त बनाने की तैयारी, हर जिले में बनेगा एंटी रेबीज क्लिनिक

Preparations Underway to make Jharkhand Rabies Free: झारखंड में Rabies के मामलों को गंभीरता...

हिरासत में मौत मामला, हाईकोर्ट में रिकॉर्ड पर उठे सवाल, अगली सुनवाई 10 मार्च 2026 को

Custodial death case: झारखंड हाईकोर्ट में हिरासत में कथित यातना और मौत से जुड़े...

राज्य की सत्ता अब मुख्यमंत्री के हाथ में नहीं है : तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav Said: जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को राजद की...

हजारीबाग में नशा तस्करों पर शिकंजा, ब्राउन शुगर–गांजा के साथ 14 गिरफ्तार

Crackdown on Drug Dmugglers in Hazaribag : झारखंड के हजारीबाग जिले में नशा तस्करी...

खबरें और भी हैं...

हिरासत में मौत मामला, हाईकोर्ट में रिकॉर्ड पर उठे सवाल, अगली सुनवाई 10 मार्च 2026 को

Custodial death case: झारखंड हाईकोर्ट में हिरासत में कथित यातना और मौत से जुड़े...

राज्य की सत्ता अब मुख्यमंत्री के हाथ में नहीं है : तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav Said: जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को राजद की...