बजट सत्र के पहले दिन स्पीकर रवींद्रनाथ महतो से मिले सीएम हेमंत सोरेन

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मुलाकात की। इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। हेमंत ने कहा कि 25 साल के युवा झारखंड को मजबूत बनाने की दिशा में हम सभी मिलकर आगे बढ़े-यही कोशिश है, यही विश्वास है।

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा। विधानसभा में 18 फरवरी को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरूआत होगी। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट 24 फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा। इस बार का सत्र कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि सदन की कार्यवाही को नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के माध्यम से डिजिटल और पेपरलेस बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सत्र को लेकर सत्ता पक्ष-विपक्ष दोनों अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पहले दिन शोक प्रस्ताव भी लिया जाएगा। 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा, जिस पर चर्चा के बाद सरकार जवाब देगी।

20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी सदन में रखी जाएगी। 23 फरवरी को अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद होगा। इसके बाद 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वर्ष 2026-27 का आय-व्यय विवरण सदन के पटल पर रखेंगे। 25 फरवरी को बजट पर सामान्य चर्चा होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च को गैर सरकारी संकल्प के साथ सत्र का विधिवत समापन होगा।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।