दामोदर के पेट से किनारा तक हो रहा अवैध कोयला खनन, दोषियों पर हो कार्रवाई : सरयू राय

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने कहा है कि धनबाद में कोयला माफिया की ओर से किया जा रहा अवैध खनन पराकाष्ठा पर पहुंच गया है। ये लोग अब दामोदर के पेट से मुहाना बनाकर कोयले का अवैध खनन करने लगे हैं। आश्चर्य है कि इसकी पूरी जानकारी धनबाद ज़िला प्रशासन और जिला पुलिस को है। वस्तुतः यह अवैध काम ज़िला प्रशासन और जिला पुलिस के संरक्षण में हो रहा है। इस अवैध गतिविधि के कारण दामोदर नद पर भी ख़तरा पैदा हो गया है। इससे दामोदर का अतिक्रमण और प्रदूषण हो रहा हैं। इस मामले को मैंने विधान सभा सत्र में उठाने का निर्णय किया है।

सरयू राय ने कहा कि जान पर खेलकर काफी दूर से फोटो खींचकर वहां के एक पर्यावरण कार्यकर्ता ने मुझे इन अवैध खनन गतिविधियों की तस्वीरें भेजी हैं। धनबाद और बोकारो जिला की सीमा पर स्थित बारनी घाट के सामने अवैध खननकर्ताओं ने ने दामोदर नद के किनारा से मुहाना बना लिया है। एक से अधिक मुहाना इन्होंने बनाया है। पोकलेन लगाकर ये अवैध खनन कर रहे हैं, उत्खनित कोयला बोरियों में भरकर जमा करते हैं, फिर ट्रक से ढोते हैं।

जागरूक पर्यावरण कार्यकर्ता ने धनबाद डीसी और एसएसपी को इसकी जानकारी दी है। कई पत्रकारों ने भी धनबाद के उपायुक्त को इससे अवगत कराया है, परन्तु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह एक गंभीर मामला है। न केवल अवैध कोयला खनन बल्कि दामोदर पर भी प्रदूषण और अतिक्रमण का ख़तरा पैदा हो रहा है। सरकार से मेरी मांग है कि दोषी पदाधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई करे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।