गुमला में ठेकेदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर सुपरवाइजर पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Extortion Demand from Contractor in Gumla: गुमला जिले के घाघरा थाना (Ghaghra Police Station) क्षेत्र में रंगदारी मांगने और मारपीट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी।

देवाकी कुसुमटोली गांव में बिजली विभाग का काम कर रही एक ठेकेदार टीम से हथियारबंद युवकों ने लेवी की मांग की। विरोध करने पर कंपनी के Supervisor पर हमला कर दिया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हथियार दिखाकर मांगी लेवी

थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे की घटना है। उत्तर प्रदेश से आए ठेकेदार की टीम गांव में बिजली के तार लगाने का काम कर रही थी।

काम खत्म कर ठेकेदार और कर्मचारी कमरे में थे, तभी कुछ युवक हथियार लेकर पहुंचे और पैसे की मांग करने लगे।

विरोध पर सुपरवाइजर पर हमला

रंगदारी देने से इनकार करने पर आरोपियों ने कंपनी के सुपरवाइजर विजय सिंह, निवासी गुदावली भाटपुर (राजस्थान), पर हमला कर दिया। पहले उन्हें हथियार के बट से सिर पर मारा गया, फिर पत्थर से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल सुपरवाइजर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित की शिकायत पर घाघरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस ने छापेमारी कर देवाकी कुसुमटोली (Kusumtoli) निवासी प्रेम उरांव, मुकेश उरांव और संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।