दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 11.3 करोड़ से अधिक

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वॉशिंगटन: दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 11.3 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 25.2 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने रविवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मृत्यु का आंकड़ा क्रमश: 113,749,295 और 2,524,159 है।

सीएसएसई के अनुसार, 28,554,177 मामलों और 511,994 मौतों के साथ अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

वहीं, 11,079,979 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (10,517,232), रूस (4,187,166), ब्रिटेन (4,182,772), फ्रांस (3,747,263), स्पेन (3,188,553), इटली (2,907,825), तुर्की (2,693,164), जर्मनी (2,444,177), कोलंबिया (2,248,135), अर्जेटीना (2,104,197), मेक्सिको (2,076,882), पोलैंड (1,696,885), ईरान (1,623,159), दक्षिण अफ्रीका (1,512,225), यूक्रेन (1,389,570), इंडोनेशिया (1,329,074), पेरू (1,316,363), चेक गणराज्य (1,227,595) और नीदरलैंड (1,098,875) हैं।

कोरोना से मौतों के मामले में 254,221 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

इसके बाद तीसरे स्थान पर मेक्सिको (184,474) और चौथे पर भारत (156,938) हैं।

इस बीच, 20,000 से ज्यादा मौतों वाले देश ब्रिटेन (122,939), इटली (97,507), फ्रांस (85,741), रूस (84,330), जर्मनी (70,019), स्पेन (69,142), ईरान (59,980), कोलंबिया (59,660), अर्जेंटीना (51,946), दक्षिण अफ्रीका (49,941), पेरू (46,094), पोलैंड (43,656), इंडोनेशिया (35,981), तुर्की (28,503), यूक्रेन (27,306), बेल्जियम (22,052), कनाडा (21,961), चिली (20,476), रोमानिया (20,287) और चेक गणराज्य (20,194) हैं।

Share This Article