जयपाल सिंह स्टेडियम में सुबह-सुबह खाली कराया गया मैदान, लोग रहे हैरान

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के कचहरी चौक स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में रविवार सुबह करीब 8:30 बजे अजीब स्थिति देखने को मिली। रोज़ की तरह बच्चे मैदान में खेल रहे थे और कई लोग टहल रहे थे। तभी रांची नगर निगम के एक गार्ड ने वहां पहुंचकर लोगों से स्टेडियम खाली करने को कहा। गार्ड ने बताया कि यह सहायक नगर प्रशासक का आदेश है।

लोगों ने पूछा कारण, नहीं मिला स्पष्ट जवाब

गार्ड जब एक-एक कर लोगों को हटाने लगा तो कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। उन्होंने पूछा कि आखिर स्टेडियम क्यों खाली कराया जा रहा है और आदेश की प्रति कहां है? लेकिन गार्ड कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। उसने सिर्फ इतना कहा कि उसे ऊपर से निर्देश मिला है। इससे वहां मौजूद लोग असमंजस में पड़ गए।

बच्चों और बुजुर्गों में नाराजगी

स्टेडियम में खेलने वाले बच्चों और सुबह की सैर करने आए बुजुर्गों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि वे लंबे समय से यहां नियमित रूप से आते रहे हैं। बिना वजह मैदान खाली कराना ठीक नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम से लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर प्रशासन का असली कारण क्या था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।