
Holi Milan Celebrations: रांची के रिमझिम वाटर पार्क (Rimjhim Water Park) में अभिनंदन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को ओडिशा की प्रगति के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ओडिशा के स्टेट प्रभारी हेमंत मेहर एवं झारखंड स्टेट प्रभारी जितेंद्र सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. विवेकानंद कुमार ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा संचालित योजनाओं को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना उद्देश्य है, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि अभिनंदन ट्रस्ट 12 सूत्रीय योजना के माध्यम से देश, विशेषकर झारखंड और ओडिशा के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने आगे बताया कि ट्रस्ट की ओर से जल्द शुरू की जाने वाली इलेक्ट्रिक वाहन योजना (Electric Vehicle Scheme) और हर्बल योजना से समाज के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
इस मौके पर डॉ. एस.के. वर्मा, संजय कुमार सिंह, शीशादेव पटनायक, सुखीराम नायक, राजकिशोर झंकार, राधेश्याम मेहर, सुशांत नायक, पद्मनी बेबी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
