नामकुम अंचल के अमीन ने सीओ को दी धमकी, कहा-अगर नौकरी पर आंच आयी तो मार देंगे गोली

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नामकुम अंचल के अमीन मो. सैयद अली ने शनिवार को अंचलाधिकारी कमलकिशोर सिंह को गोली मारने की धमकी दी है। इस संबंध में कमलकिशोर सिंह ने नामकुम थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।

शिकायत में अंचलाधिकारी ने बताया कि जनता की शिकायत आ रही थी की ये अपने काम में बेहद ही लापरवाही बरत रहे थें।बायोमेट्रिक हाजिरी भी नहीं बनाते थें। इसी को लेकर मैने इसे काम से हटा दिया था। इसी बात को लेकर अमीन को नाराजगी थी। सीओ ने कहा है कि चैंबर में आकर अमीन ने मुझे धमकी दी और कहा की अगर मेरे नौकरी में आंच आया तो आपको गोली मारकर हत्या कर देंगे। इसे लेकर अंचलाधिकारी ने नामकुम थाने में लिखित दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।