राजधानी रांची में फिर दिखा जंगली हाथी: रातु के चितरकोटा में एक व्यक्ति को कुचला, दूसरा घायल, इलाके में दहशत का माहौल

Vinita Choubey
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची में एक बार फिर जंगली हाथी दिखा है। रातू थाना क्षेत्र के चित्तरकोटा इलाके में एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है, जबकि दूसरे का पैर टूट गया है। मृतक की पहचान सुबोध खलखो के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान रोशन खलखो के रूप में हुई है।

जंगल की ओर खदेड़ा, लेकिन फिर लौट आया

रातू के चित्तरकोटा इलाके में सुबह-सुबह एक जंगली हाथी घूमता हुआ देखा गया। हालांकि पुलिस और वन विभाग की टीमों ने हाथी को खदेड़कर सुरक्षित जंगल में पहुंचा दिया, लेकिन वह फिर से रिहायशी इलाके में आ गया और उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी इलाके में घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में डर है।

तीन दिन पहले हटिया में देखा गया था एक हाथी

तीन दिन पहले रांची के हटिया इलाके में भी एक जंगली हाथी देखा गया था। वह काफी देर तक रिहायशी इलाके में घूमता रहा। हालांकि, बाद में वन विभाग की टीम ने उसे खदेड़कर जंगल में छोड़ दिया। हाथियों के रिहायशी इलाकों में लगातार मौजूद रहने से लोगों में चिंता है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की है।

Share This Article