
नयी दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद 19 मार्च को अपना कार्यभार छोड़ देंगे।
सिंह, जो नौ नवंबर, 2020 को तत्कालीन सरकारी स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में सम्मिलित हुए थे। वे जनवरी 2022 में टाटा समूह द्वारा एयरलाइन कंपनी के अधिग्रहण के पश्चात भी नेतृत्व का कार्यभार संभालते रहे।
