भाजपा ने बिहार में नीतीश युग समाप्त किया : कैलाश यादव

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा है कि भाजपा ने देश भर में एक विषैली राजनीति की शुरुआत की है।पार्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महज कुछ ही महीनों में जबरन सत्ता परिवर्तन कराकर अपने गिरफ्त में कर लिया है।जदयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिल्ली दरबार की हाजिरी लगाने का फैसला लिया है, लेकिन मौकपस्त नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य का फैसला का स्पष्ट संकेत राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार में नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 2025 विधानसभा चुनाव चुनाव के पहले ही दे दिया था।

आखिरकार राजद नेता तेजस्वी यादव की बातें सही साबित हुई, क्योंकि भाजपा ने बिहार में नीतीश कुमार की स्थिति महाराष्ट्र की तरह कर दी। बिहारवासियों और राजनीतिक गलियारे में चारों तरफ चर्चा है कि बिहार में अब भाजपा धर्मनिरपेक्षता को समाप्त कर संघी विचारधारा लागू करेगी।श्री यादव ने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार का राजनीतिक भविष्य खत्म करने की शुरूआत कर दी है। उनके राज्यसभा में जाने पर नीतीश युग की भी समाप्ति हो गई है क्योंकि बगैर नीतीश कुमार जेडीयू का कोई अस्तित्व नहीं है। कैलाश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक कार्यशैली की समीक्षात्मक आंकलन किया जाय तो वे कभी भी समाजवादी विचारधारा के पक्षधर नहीं रहे बल्कि मौकापरस्त राजनीति के तहत सिर्फ समाजवादी होने का ढोंग किया और संपूर्ण राजनीति समाजवादियों के खिलाफ करते रहे।

TAGGED:
Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।