खराब मौसम के कारण दिल्ली–रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1046 रांची में लैंड नहीं कर सकी, जिसे यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोलकाता डायवर्ट किया गया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची में खराब मौसम के कारण दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को रोक दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-1046 अब रांची की बजाय कोलकाता में लैंड कराई गई। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण यह निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार खराब मौसम के कारण फ्लाइट रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं कर पाई। यह फ्लाइट बुधवार सुबह करीब 9:25 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी। रांची पहुंचने के बाद विमान कुछ समय तक आसमान में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया।

कोलकाता में विमान को सुरक्षित रूप से लैंड करा दिया गया। फ्लाइट डायवर्ट होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम सामान्य होने के बाद ही आगे की व्यवस्था की जाएगी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।