गढ़वा में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली, मचा हड़कंप

गढ़वा में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग से युवक कमल चौधरी घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी। शादियों में हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही।

2 Min Read
xr:d:DAFZa2lduN0:3630,j:4773101413641410658,t:23120902
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: शादियों में हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध होने के बावजूद ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा घटना झारखंड के गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र के कोटमा गांव की है, जहां मंगलवार रात एक बारात के दौरान चली गोली से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कमल चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बारात के दौरान अचानक गोली चलने से कमल चौधरी के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में बारातियों ने घायल कमल चौधरी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया।

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कमल चौधरी की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पलामू स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज वहीं चल रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद डंडा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बारात के दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही थी, इसी दौरान कमल चौधरी को गोली लग गई। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर गोली किसने चलाई। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि फायरिंग करने वाले के पास हथियार वैध था या अवैध।

हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद नहीं रुक रही घटनाएं

सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से शादियों और अन्य समारोहों में हर्ष फायरिंग पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कई जगह लोग नियमों की अनदेखी कर फायरिंग कर देते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।