6 लाख रुपये की इनामी राशि की नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप का आगाज, 450 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे मुकाबले में हिस्सा

रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2025-26 का भव्य शुभारंभ, 450+ खिलाड़ी और 6 लाख रुपये का इनाम आकर्षण का केंद्र।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर के महिलौंग स्थित बिरला नॉलेज सिटी में तीन दिवसीय नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चौंपियनशिप 2025- 26 का भव्य शुभारंभ गुरूवार को हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए 450 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी से यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता शतरंज प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इनमें झारखंड के लगभग 150 प्रतिभागी भी शामिल हैं। कुल 6 लाख रुपये की इनामी राशि वाली इस चौंपियनशिप के पहले दिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति देखने को मिली।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।