कोडरमा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

झारखंड में एसीबी ने चंदवारा थाना के सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया, पुलिस विभाग में हड़कंप मचा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। कोडरमा के चंदवारा थाना के पुलिस सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पवन कुमार राम चंदवारा थाना में पदस्थ हैं। एसीबी की टीम ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत पकड़ लिया। गिरफ्तार दरोगा के खिलाफ अब कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के बाद ACB ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच में तेजी लाई है। इस गिरफ्तारी ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।