UP को बलिया में शर्मनाक घटना! महिला से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

बलिया में 35 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोप में पंकज ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए, जांच जारी और सुरक्षा बरतने की सलाह।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बलिया (उप्र): बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 36 वर्षीय पंकज ठाकुर के रूप में की गई है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहित महिला नौ मार्च की शाम को शौच करने के लिए खेत गई थी जहां उसी के गांव के रहने वाले ठाकुर ने उससे कथित रूप से बलात्कार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला को कथित रूप से धमकी दी कि यदि उसने घटना की शिकायत की तो वह अपने दोस्तों को बुलाएगा और वे भी उसका यौन उत्पीड़न करेंगे। पुलिस ने बताया कि आरोपी 10 मार्च को महिला के घर गया और उसने उसके ससुर को भी कथित तौर पर धमकी दी कि अगर परिवार ने पुलिस से संपर्क किया तो वह उन्हें गोली मार देगा। बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।