अरगोड़ा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज, 80 वर्षीय बुजुर्ग लापता

रांची के हरमू कॉलोनी से 80 वर्षीय रामकृपाल चौधरी 12 मार्च की दोपहर से लापता हैं। परिजनों ने अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कर लोगों से सूचना देने की अपील की है।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी के हरमू क्षेत्र से 80 वर्षीय एक बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस संबंध में अरगोड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

लापता व्यक्ति की पहचान रामकृपाल चौधरी के रूप में हुई है। आवेदन के अनुसार हरमू कॉलोनी निवासी रामकृपाल (80 वर्ष) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उन्हें भूलने की बीमारी, यानी डिमेंशिया, है। उनके पुत्र राजीव चंद्र ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 12 मार्च को दोपहर करीब एक बजे उनके पिता घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। तब परिजनों ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से उन्हें जल्द से जल्द खोजने की गुहार लगाई है। गुमशुदा बुजुर्ग का रंग गेहुआं और कद करीब छह फीट बताया गया है। वे अपना गांव सकरौली बुचौली बताते हैं।

परिजनों ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को बुजुर्ग के बारे में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 8986777600 पर या थाने में सूचना दें। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article