झारखंड के 18.8 लाख किसानों के खाते में पहुंची पीएम किसान की 22वीं किस्त, भाजपा ने कहा-मोदी सरकार किसानों के साथ

झारखंड के 18.8 लाख किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त पहुंची। भाजपा ने कहा कि इससे किसानों को खेती के खर्च में राहत और आर्थिक सहारा मिला।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को झारखंड के 18.8 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त भेजी गयी। इसका प्रदेश भाजपा ने स्वागत किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए संकल्पित और समर्पित है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि जो प्रतिवर्ष तीन किस्तों को मिलाकर 6 हजार रुपए की होती है, किसानों को बड़ी राहत प्रदान करती है।

किसान खाद-बीज और कीटनाशक दवाइयां खरीदने केलिए उधार तथा कर्ज लेने के लिए विवश नहीं है। समय पर किसान सम्मान निधि मिलने से किसान उसका कृषि कार्य में सदुपयोग भी करते हैं। श्री साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति झारखंड के किसानों की ओर से आभार प्रकट किया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।