जेएनएसी के साथ काम का अनुभव तीखा : सरयू राय

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कदमा में 6.88 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास किया और जेएनएसी के कामकाज पर सवाल उठाते हुए अपने अनुभव को तीखा बताया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Experience of working with JNAC was Intense: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कहा कि जिस तरीके से JNAC काम करती है, उसके आलोक में उनका अनुभव तीखा है।

वह नगर विकास विभाग के मद से क्रियान्वित होने वाले 6 करोड़ 88 लाख रुपये से अधिक की लागत की 50 योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद अपनी बात रख रहे थे। इन योजनाओं का शिलान्यास सांसद विद्युत वरण महतो और सरयू राय ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम तरुण संघ, कदमा में आयोजित था।

सरयू राय ने कहा कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, वो सोनारी, कदमा, बिष्टपुर, साकची आदि की की योजनाएं हैं। उन्होंने JNAC पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनके काम करने का तरीका जो भी हो, अनुभव तीका है। कई बार काम रुक जाता है। कभी-कभी काम की गुणवत्ता भी सही नहीं रहती है।

उन्होंने कहा कि JNAC में निविदा हो जाती है, ठेकेदार का चयन हो जाता है लेकिन सुरक्षा Agreement लटक जाता है। इससे बचना चाहिए JNAC को और इसे जल्दी करवाना चाहिए।

सरयू राय ने कहा कि ठेकेदार समय सीमा में काम पूरा करें। सारे काम पर ठेकेदार हावी हो गए हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।