
रांची : भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ संजय सिंह ने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर कहा है कि समाज के आम लोगों के साथ क्षत्रिय समाज को राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी में भी समाज में कई कुरीतियां जैसे दहेज प्रथा और डायन-बिसाही कहकर हत्या विद्यमान हैं, इसे दूर करने की जरूरत है। श्री सिंह ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए समाज का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। खासकर बेटियों की शिक्षा के लिए तो खासकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज का हर प्रबुद्ध यदि शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में अपना आंशिक योगदान भी करने लगे तो इससे भी बहुत बदलाव आयेगा।

