Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर और बांका में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प के साथ चल रही समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर एवं बांका जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

इस क्रम में उन्होंने भागलपुर में 271 करोड़ रु॰ की 56 योजनाओं का शिलान्यास तथा 171 करोड़ रु॰ की 88 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान भागलपुर-बॉसी रेलवे लाइन आरओबी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी पंचायत में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया।

वहीं, बांका में 591 करोड़ रु॰ की 219 योजनाओं का शिलान्यास तथा 118 करोड़ रु॰ की 278 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटोरिया का लोकार्पण तथा विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाएं समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूरी हों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसे सुनिश्चित किया जाए।

Share This Article