


नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर रविवार को निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि छात्रों की टूटी हुई हड्डियां तो ठीक हो जाएंगी, लेकिन क्या प्रधानमंत्री उनके टूटे हुए सपने लौटा सकते हैं?





गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बिहार के छात्रों और युवाओं के साथ अपनी हालिया मुलाकात का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने पर इन लोगों को ‘‘पुलिस की बर्बरता’’ का सामना करना पड़ा था।
