रांची: झारखंड के लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। रांची सिविल कोर्ट सहित राज्य के सभी जिला न्यायालयों में 6 अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट की व्यवस्था लागू की जा रही है। इस संबंध में झारखंड हाईकोर्ट ने आधिकारिक पत्र जारी कर जानकारी दी है। नए आदेश के अनुसार अब अदालतों में काम सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगा। यह नई व्यवस्था 29 जून तक लागू रहेगी।

गर्मी को देखते हुए लिया गया फैसला
अदालत का समय बदलने का मुख्य कारण गर्मी को माना जा रहा है। हर साल गर्मी बढ़ने पर लोगों और वकीलों को परेशानी होती है, इसलिए कोर्ट सुबह के समय में शिफ्ट कर दिया जाता है। इससे न्यायिक कार्य में भी आसानी रहती है और भीड़-भाड़ व गर्मी से राहत मिलती है।
पहले भी लागू हो चुकी है यह व्यवस्था
यह कोई नई व्यवस्था नहीं है। हर साल गर्मी के मौसम में मॉर्निंग कोर्ट लागू किया जाता है। पिछले वर्षों में भी अप्रैल से जून तक इसी तरह सुबह के समय में अदालतों का संचालन किया गया था। इससे वकीलों, न्यायाधीशों और आम लोगों को काफी राहत मिली थी।
लोगों को समय का रखना होगा ध्यान
अब कोर्ट से जुड़े सभी लोगों को नए समय के अनुसार अपनी तैयारी करनी होगी। समय पर पहुंचना जरूरी होगा ताकि सुनवाई में कोई परेशानी न हो।


