Homeझारखंडपुर्तगाल ने नगरपालिकाओं के बीच मुक्त आवाजाही पर लगाया प्रतिबंध

पुर्तगाल ने नगरपालिकाओं के बीच मुक्त आवाजाही पर लगाया प्रतिबंध

Published on

spot_img

लिस्बन: पुर्तगाली प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कोविड-19 महामारी के कारण आगामी 2 सार्वजनिक छुट्टियों से पहले नगर पालिकाओं के बीच मुक्त आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रतिबंध देश में 1 दिसंबर को स्वतंत्रता दिवस और 8 दिसंबर को मैरी के गर्भाधान की दावतों के दौरान लागू रहेंगे।

कोस्टा ने शनिवार को स्टेट ऑफ इमरजेंसी के तहत महामारी पर अंकुश लगाने के लिए 28 नवंबर से 2 दिसंबर और 4-9 दिसंबर तक 2 चरण के प्रतिबंध को सरकार के नए नियमों का हिस्सा बताया है।

मंत्रिपरिषद द्वारा मंजूर किए गए प्रस्तावों के अनुसार, नए उपाय मंगलवार से लागू होंगे।

कोस्टा ने दोनों सार्वजनिक अवकाशों की पूर्व संध्या 30 नवंबर और 7 दिसंबर को शिक्षण गतिविधियों के निलंबन और कार्यस्थलों पर अनिवार्य तौर पर मास्क लगाने के लिए भी आदेश दिया है।

देश के नाम अपने संबोधन में उन्होंने कहा, काम के दौरान मास्क वायरस से बचाता है। मन मुताबिक नतीजे पाने के लिए हमें अभी भी बहुत कुछ करना है।

राष्ट्रपति मासेर्लो रेबेलो डी सूसा द्वारा महामारी पर अंकुश लगाने के लिए 8 दिसंबर तक देश में स्टेट ऑफ इमरजेंसी के नवीनीकरण की घोषणा करने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री ने यह घोषणा की है।

राष्ट्रपति ने महामारी की संभावित तीसरी लहर की चेतावनी देते हुए कहा था, एक तीसरी लहर जनवरी और फरवरी के बीच आने की संभावना है, जो और भी बदतर होगी।

पुर्तगाल में अब तक कुल 2,49,498 कोरोनावायरस के मामले और 3,762 मौतें दर्ज हुई हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...