
रांची : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच के बसंत मेले के तीसरे और आखिरी दिन गुरुवार को मेले में सुबह से ही रौनक लगी हुई थी। इस दौरान महिलाओं ने यहां जमकर खरीदारी की। हाथ से बने हुए सामान की लोगों ने तारीफ की। हाथ का बना बादाम शरबत, चॉकलेट पॉप्स,पेस्ट्री, बच्चों और महिलाओं को बहुत पसंद आए। सुबह से ही लोगों ने काफी शॉपिंग की और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। संध्या चार बजे मेले का समापन हुआ। समापन में मुख्य अतिथि रिंकू बनर्जी ने नववर्ष के उपलक्ष्य पर पूजा अर्चना कर सुंदर गीतों से सब का मन मोह लिया। शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।मेले की संयोजिका अनुसूया नेवटिया जी ने मेले की सफलता पर प्रकाश डाला।
