मोरहाबादी मेले में बड़ा हादसा: बिजली करंट से युवक घायल, मची अफरा-तफरी

रांची के मोरहाबादी मेले में बिजली करंट से युवक घायल, अफरा-तफरी मची, प्रशासन ने जांच शुरू कर मेला अस्थायी रूप से बंद किया, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Major Accident at Morhabadi Fair : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में लगे हैंडलूम और सरस मेले में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में घूमने आए एक युवक को अचानक बिजली के तार से करंट लग गया।

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह बिजली सप्लाई को बंद किया गया और युवक को करंट से अलग किया गया।

इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक कुछ समय तक करंट की चपेट में फंसा रहा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

प्रशासन ने जांच शुरू की, मेला अस्थायी रूप से बंद

मामले को लेकर मोरहाबादी टीओपी प्रभारी दुलार कुमार महतो ने बताया कि घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मेले की बिजली व्यवस्था बंद कर दी गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा किसकी लापरवाही से हुआ। फिलहाल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेले की गतिविधियों को रोक दिया गया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।