

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए सख्त कार्रवाई की है। पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल की उप प्रभारी अंबा प्रसाद के पिता व पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 3 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फैसला अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की ओर से लिया गया है।





बताया जा रहा है कि योगेंद्र साहू पर आरोप है कि वे हाल के दिनों में पार्टी की गाइडलाइन के खिलाफ लगातार बयान दे रहे थे। इतना ही नहीं, बीते गुरुवार को उन्होंने गठबंधन के नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी बयानबाजी की थी। पार्टी की अनुशासन समिति ने इसे गंभीरता से लेते हुए यह सख्त कदम उठाया है और उन्हें 3 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
