असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो के 21 उम्मीदवारों की सूची जारी

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए झारखंड से जुड़े JMM ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें प्रमुख नामों में प्रीति रेखा बारला, तेहारु गौर और अमित नाग शामिल हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने सोमवार को 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची में मजबत से प्रीति रेखा बारला, विश्वनाथ से तेहारु गौर, खुमताल से अमित नाग, छबुआ से भुवेन मुरारी, गोसाईंगांव से फ्रेडरिक हांसदा, सोनारी से बलदेव तेली, दुलियाजान से पीटर मिंज, रौंगननदी से पबन सौतल, दिग्बोई से भारत नायक, भेरगांव से प्रभात दास पनिका, तिंगखांग से महावीर बास्के, बाराचला से अब्दुल मजान, रंगपारा से मैथ्यू टोपनो, मार्गरिटा से जरनल मिंज, नहरकटिया से संजय बाग, माकुम से मुन्ना कर्माकर, दुमदुमा से रत्नाकर टाटी, सेरुपाथर से साहिल मुंडा, टीटाबोर से मिस सोनिया तथा बोकजान से प्रतापचिंग रंगफर तथा खोवांग से प्रभाकर दास के नाम शामिल हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।