कोलंबिया में सेना का विमान हुआ क्रैश, कम से कम 66 लोगों की मौत

कोलंबिया के अमेज़न क्षेत्र में वायु सेना का हरक्यूलिस विमान उड़ान के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 66 लोगों की मौत और कई घायल होने की खबर से देश में शोक।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कोलंबिया में अधिकारियों ने बताया है कि देश के दक्षिणी हिस्से में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वायु सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

सेना ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि प्यूर्टो लेगुइज़ामो में हरक्यूलिस विमान हादसे के बाद घायलों की मदद के लिए हमारे सैन्यकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सेना ने अपनी पोस्ट में कई तस्वीरें शेयर की हैं और बताया है कि घायलों को विशेष उपचार के लिए ले जाया जा रहा है। सेना ने कहा कि हम पूरे कोलंबिया की एकजुटता और उन संस्थाओं के सहयोग के लिए भी आभारी हैं जो लोगों को सुरक्षित निकालने, बचाने और राहत कार्य में योगदान दे रहे हैं।

वहीं, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि सोमवार को कोलंबियाई वायु सेना का एक विमान, जिसमें 125 लोग सवार थे, देश के दक्षिणी अमेज़न क्षेत्र में उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।