अलीगढ़ (उप्र): यहां पुराने शहर के कोतवाली इलाके में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी परिवार के 12 सदस्यों को देश में गैरकानूनी तरीके से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया और एक अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।



