बेंगलुरु: पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मुनिरत्ना पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने, उसकी पहचान सार्वजनिक करने और अदालत में गवाही देने से रोकने के इरादे से धमकाने के सिलसिले में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु की 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर बुधवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 72 (यौन अपराधों के पीड़ितों की पहचान उजागर करना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।


