नई दिल्ली : IAS अधिकारी जी कृष्णैया हत्याकांड में पूर्व सांसद आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने बिहार सरकार के रिहाई के फैसले को रद्द करते हुए आनंद मोहन को एक महीने के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 2023 में बिहार सरकार द्वारा जेल नियमों में किए गए उस संशोधन को भी रद्द कर दिया, जिसके तहत ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी की हत्या के दोषियों को समयपूर्व रिहाई के लिए पात्र बनाया गया था। कोर्ट ने हालांकि कहा कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए भविष्य में नए सिरे से रिहाई पर विचार किया जा सकता है और मृत IAS अधिकारी की पत्नी को सुनवाई का अवसर देना होगा।



