झारखंड विधानसभा में BJP का प्रदर्शन, JPSC-JSSC के बाद अब खनिज कानून पर सियासी घमासान!

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में MMDR संशोधन अधिनियम 2026 पर सत्ता पक्ष और भाजपा आमने-सामने हैं। खनिज संपदा, राज्य के राजस्व और अवैध खनन पर बहस जारी है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सियासी घमासान जारी है। दो दिवसीय विशेष सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम 2026 को लेकर सदन में चर्चा हो रही है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और भाजपा आमने-सामने हैं। राज्य सरकार का कहना है कि नए खनिज कानून से झारखंड के राजस्व और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, भाजपा का तर्क है कि कानून में संशोधन से अवैध खनन पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी। इससे पहले विशेष सत्र के पहले दिन भाजपा विधायकों ने JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और लंबित नियुक्तियों को लेकर विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया था। अब सबकी नजर खनिज कानून पर सदन की कार्यवाही पर टिकी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।