
रांची : राजधानी रांची के डिबडीह रेलवे फाटक के पास देर रात अचानक हवाई फायरिंग की खबर सामने आई है। अज्ञात लोगों द्वारा एक राउंड गोली चलाए जाने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में फायरिंग के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
इस मामले पर सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि बाइक सवार एक युवक ने हवाई फायरिंग की है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस को आशंका है कि युवक ने असली हथियार नहीं बल्कि एयर गन से फायरिंग की होगी। मामले की जांच जारी है और पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है।
