रामनवमी शोभायात्रा के दौरान नहीं कटेगी बिजली, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रामनवमी के मौके पर आम जनता के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। हमेशा की तरह इस बार भी शोभायात्रा के दौरान लाइट कट जाने का टेंशन रहता था, लेकिन अब सरकार ने इसे रोकने का निर्देश दिया है। शोभायात्रा के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी। इस संबंध में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, विद्युत आपूर्ति अंचल रांची ने रामनवमी पूजा समिति, शोभायात्रा आयोजकों और आम जनता के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। यह निर्देश उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जारी किए गए हैं, जिसमें रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा और सतर्कता को लेकर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

एडवाइजरी में बताया गया है कि शोभायात्रा के दौरान किसी भी तरह की विद्युत आपूर्ति को बाधित नहीं किया जाएगा। इसके अलावा जुलूस में शामिल डीजे और झांकी की ऊंचाई अधिकतम 4 मीटर (13 फीट) तक ही सीमित रखने का निर्देश दिया गया है। शोभायात्रा के दौरान समिति के वालंटियर्स लगातार निगरानी रखेंगे। किसी भी जोखिम की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगे। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे बिजली के तारों या उपकरणों को छूने या उनके संपर्क में आने से बचें। इस एडवाइजरी के साथ सरकार और प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि रामनवमी के अवसर पर आयोजन सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से हो।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।