पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद अस्पताल में फिसल कर गिरीं, पैर में चोट, उंगलियां फ्रैक्चर

बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद अस्पताल में फिसलकर घायल, पैर की उंगलियां फ्रैक्चर, मां के इलाज के दौरान हुआ हादसा, हालिया NTPC कार्रवाई के बाद परिवार पहले से तनाव में।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बड़कागांव: बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद आज एक अस्पताल में हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं। हालांकि गिरने के कारण उनके पैर में चोट आई है और हाथ की उंगलियों में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, अम्बा प्रसाद अपनी मां निर्मला देवी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई थीं। उनकी मां की तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण उन्हें जल्दबाजी में अस्पताल लाना पड़ा। इसी अफरा-तफरी और भागदौड़ के दौरान अम्बा प्रसाद का पैर फिसल गया, जिससे वे गिर पड़ीं और उनके पैर में चोट लग गई।

बताया जा रहा है कि हाल ही में केरेडारी स्थित उनके आवास पर एनटीपीसी की ओर से कार्रवाई की गई थी। उस दौरान उनकी मां घर में मौजूद थीं। आरोप है कि पुलिस उन्हें बिना चप्पल के ही थाने ले गई थी, जिसके बाद से उनकी तबीयत लगातार खराब बताई जा रही है। फिलहाल अम्बा प्रसाद का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

 

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।