महाराष्ट्र : भारी भीड़ में रामनवमी जुलूस पर अचानक पथराव, 3 लोग घायल, बढ़ाई गई शहर में सुरक्षा

महाराष्ट्र के श्रीरामपूर में रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव, तीन घायल; पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, परंपरागत उत्सव में अफरा-तफरी और तनावपूर्ण माहौल बना।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई:   महाराष्ट्र के अहिल्यनगर जिले के श्रीरामपूर में रामनवमी उत्सव के दौरान गुरुवार शाम एक भयावह घटना सामने आई। शाम करीब चार बजे श्रीरामपूर शहर के सय्यद बाबा चौक पर निकाले जा रहे भव्य रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक पथराव शुरू हो गया। सूत्रों के अनुसार, जुलूस में शामिल लोग नाच-गाते और जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे, तभी मस्जिद के पास से कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पथराव के चलते जुलूस में अफरा-तफरी मच गई और माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे तत्काल श्रीरामपूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य दो घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को समझा-बुझाकर जुलूस को सुरक्षित मार्ग से आगे बढ़ाया।

लिस ने दर्ज की 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR

पुलिस ने मस्जिद के मौलाना समेत 10-12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ श्रीरामपूर थाने में मामला दर्ज किया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 की विभिन्न धाराओं 190, 191(1), 191(2), 192, 110 और 118(1) के तहत कार्रवाई की गई है। जांच अभी जारी है और पुलिस संभावित आरोपियों की पहचान कर रही है।

रामनवमी और शहर की परंपरा

श्रीरामपूर में रामनवमी का त्योहार हर साल बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन शहर में विशाल मेला लगता है और भगवान श्रीराम का भव्य जुलूस निकाला जाता है। इस बार भी हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए थे, लेकिन पथराव की यह घटना उत्सव की खुशी में काला धब्बा बन गई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।