रामनवमी जुलूस में खून-खराबा: हजारीबाग में मुखिया के भाई की भुजाली से हत्या, दूसरा चाकूबाजी में घायल, इलाके में सनसनी

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मुखिया के भाई की भुजाली से हत्या, कई जगह झड़पें, इलाके में तनाव और पुलिस अलर्ट।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : हजारीबाग से बड़ी खबर सामने आयी है, जहां रामनवमी जुलूस के दौरान मुखिया के भाई की भुजाली से काटकर हत्या कर दी गई। मामला कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव की है, जहां रामनवमी जुलूस के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसा में बदल गया। इसी दौरान गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई, राम कुमार साव (40), पर भुजाली से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

इसके अलावा हजारीबाग शहर के दीपूगढ़ा सहित अन्य क्षेत्रों से भी हिंसा की खबरें सामने आई हैं। एक जुलूस के दौरान एक युवक के सीने में चाकू मार दिया गया। उसकी हालत नाजुक होने के कारण पहले उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया गया।

घटनाओं की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। कटकमसांडी के देवरात्रि अस्पताल में सीओ अनिल कुमार गुप्ता, पेलावल थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय और कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल इलाके में स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।