
Strict action taken on Ram Navami controversy in Garhwa : गढ़वा जिले के रमकंडा में रामनवमी के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल 72 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 220 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में दोनों पक्षों के लोग शामिल हैं, जिनमें एक पक्ष के 21 और दूसरे पक्ष के 51 आरोपी बताए गए हैं।
अज्ञात आरोपियों में भी दोनों समुदायों के लोगों को शामिल करते हुए करीब 200 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
एसपी अमन कुमार ने जानकारी दी कि कार्रवाई के दौरान 18 मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन के साथ-साथ फरसा, लाठी-डंडे जैसे हथियार भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम आगे भी जारी रहेंगे।

